अयोध्या के प्रमुख समाचार

जनपद

अयोध्या।-लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरी।खेलते समय 6 बच्चे घायल।एक की हालत नाजुक। सभी को जिला ताल में कराया गया भर्ती। थाना पूराकलन्दर के पिपरी मजरे फतेहपुर का मामला।दितीय बेला में मौसम साफ होने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे बच्चे।

अयोध्या-भारी बारिश के चलते सिविल लाइन स्थित अधिशासी अभियंता प्रथम के कार्यालय की छत गिरी। जर्जर इमारत में चल रहा है कई सालों से ये आफिस। दर्जनों कर्मचारी मौत के साये में कर रहे काम। समय रहते आफिस न बदला गया तो हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

अयोध्या।-मवई ब्लॉक के रसूलपुर गांव में करीब दस गरीब किसानों के कच्चे मकान ढह गए। तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से गांव की रामकली पत्नी रामदास निषाद का कच्चा मकान पूरी तरह गिर गया। रसूलपुर के अंकेश कुमार, सफीर, रामकेतार, राम गोपाल, मालिक राम, राम प्रसाद व संजू वर्मा के भी मकान गिर गए। इसके अलावा कुशहरी गांव में शादाब व सहीम की दीवार गिर गई। ठाकुर पुरवा गांव निवासी महेश प्रसाद का मकान गिर गया। 

अयोध्या।-मसौधा क्षेत्र में दो दिन की बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शिवदासपुर, डाभा सेमर, भदोखर, बिरौली, खानपुर मसौधा, माधवपुर, बनके गांव, पलिया रिसली, मधुपुर ,पलिया गोवा, दोस्तपुर, पिपरी ,भदरसा बाहर आदि सहित सैकड़ों गांव पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। हजारों घरों में पानी घुस गया है। पानी इस कदर घर में घुसा है कि लोगों का रात में सोना दुश्वार हो गया है।

अयोध्या।-तारुन क्षेत्र में कई मकान गिरे। क्षेत्र की ग्रामसभा बाहरपुर मे गंगाराम गुप्ता,  ककोली में ओम प्रकाश वर्मा, माता प्रसाद वर्मा,गंगापुर में राम निहोर, ओम प्रकाश, जगदीश, श्रीमती गंजा, बरहटा में वेदप्रकाश यादव, भगवती पाण्डेय,  खेमीपुर निधियावां में कालीबख्श सिंह,चन्द्रोदय सिंह, निर्मला यादव, केशव प्रसाद, जहीर खान, शेषमणि प्रजापति, सरजू प्रसाद कच्चे  मकान व छप्पर के मकान जमींदोज हो गये।

अयोध्या।-मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव में कच्ची मिट्टी की दीवाल गिरने से उसके मलबे में दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। जबकि खेल रहे दो बच्चों के ऊपर अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक बालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अयोध्या-सोहावल क्षेत्र के देवराकोट, इब्राहिमपुर कंदई, बभनियावां, देवई सहित कई गांवों में हुई जलभराव की समस्या। देवराकोट में वर्षो से नाले की सफाई न होने से लोगों के घरों में घुसा पानी। दो दिनों से बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त।

अयोध्या।-पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के मजरे फत्तेपुर में खेल रहे बच्चों पर मिट्टी की दीवाल गिरी। आधा दर्जन बच्चे दब गए। हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और मलबे के नीचे से बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक की हालत नाजुक।

अयोध्या।-अवध विश्वविद्यालय में होने वाली भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में भाजपा संगठन जुट गया है। विश्वविद्यालय के संतकबीर सभागार का पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button