विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन

मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जन्मेजय सिंह एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के हितों के प्रति वे अत्यंत संवेदनशील थे। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री जन्मेजय सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री जन्मेजय सिंह जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री जन्मेजय सिंह जी की असामयिक मृत्यु पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। समाज एवं पार्टी के विकास के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का सामथ्र्य प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन समाज व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वह संवेदनशील व्यक्तित्व के रुप में आमजन में लोकप्रिय थे। भाजपा परिवार अपने सदस्य के आकस्मिक निधन से दुखी है। दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार श्री जन्मेजय सिंह जी के परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button