मोहर्रम के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखें-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मोहर्रम के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये जाने हेतु कर्बला स्थलों पर अधिकारी/मजिस्ट्रेटों की डियुटी लगायी जाती है, जो समय से उपस्थित रहकर पुलिस अधिकारियों व अन्य सम्बंधित से समन्वय स्थापित कर शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपसंचालक चकबंदी ओपी गुप्ता की बड़ी बुआ कर्बला स्थल पर, डिप्टी कलेक्टर डीपी सिंह की खुर्द महल कर्बल स्थल, उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आशुतोष सिंह की वजीरगंज कर्बला स्थल पर, जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी की सहादतगंज कर्बला स्थल पर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह की रेतिया कर्बला स्थल पर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह की मुगलपुरा कर्बला स्थल पर तथा जिला गन्ना अधिकारी ए0पी0 सिंह की बहूबेगम मकबरा कर्बला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित किये गये है।

उन्होंने समस्त उपजिला मजिस्ट्रेटों को अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पुलिस क्षेत्रीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे एवं मोहर्रम के दृष्टिगत अपने स्तर से अधीनस्थ कर्मचारियों की डियुटी लगाना सुनिश्चित करें। नगर मजिस्ट्रेट एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। जिला स्तर पर कलेक्टेªट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 05278-223753 है। सभी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु जारी किये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया एवं कराये जाने के निर्देश दिये है तथा इन अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय द्वारा आवश्यकतानुसार पुलिस अधिकारियों की भी डियुटी लगायी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button