विशेष प्री ट्रायल बैठक 6 सितम्बर को

अयोध्या। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी है, जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधी याचिकाओं का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह समझौते के वादों को चिन्हित करने के लिए जनपद फैजाबाद/अयोध्या में प्री ट्रायल बैठक का आयोजन 24 अगस्त, 31 अगस्त एवं 7 सितम्बर को किया जायेगा। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम से सम्बंधित याचिकाओं के लिए उपरोक्त तिथियों के अतिरिक्त एक विशेष प्री ट्रायल बैठक 6 सितम्बर को क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0रा0स0परिवहन निगम की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद द्वारा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button