झूलेे से गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल

झूलेे से गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल। जिला अस्पताल रेफर।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या \भेलसर। नाग पंचमी के पर्व पर साथियों संग झूला झूल रहा एक बारह वर्षीय बालक झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में उसे सीएचसी खैरनपुर लेे जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी राकेश तिवारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम फुर्सत पुरवा मजरे सैदपुर निवासी विपत साहू का 12 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शुक्रवार को नाग पंचमी के पर्व पर साथियों के साथ झूला झूल रहा था।इस दौरान वह झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय अपने निजी वाहन से भाई सुशील पांडेय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर भेजवाया।लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रथम उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button