दो दिवसीय रामायण कांक्लेव का शुभारम्भा करेंगे महामहिम

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में अयोध्या में प्रस्तावित दिनांक 29 अगस्त को अयोध्या में दो दिवसीय रामायण कांक्लेव का शुभारम्भा महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा किया जायेगा तथा उसके पश्चात 16 जनपदों में रामायण कांक्लेव में आयोजन होगा तत्पश्चात 1 नवम्बर 2021 को अयोध्या में ही राम रामायण कांक्लेव का समापन होगा। इस आयोजन हेतु प्रारम्भिक बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कांक्लेव में अयोध्या की परम्परा सांस्कृतिक विरासत एवं अवध/अयोध्या की परम्परा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें समैया गायन तथा मंदिरों में प्रातःकालीन मंगला आरती, मध्यान आरती, सायंकालीन आरती, भोग आरती आदि बिन्दुओं का समावेश किया जाए तथा विद्वान वक्ताओं में आमंत्रण में स्थानीय प्रबुद्व लोगों, सन्त महात्माओं, प्रबुद्व वर्ग के लोगों से अवश्य विचार विर्मश किया जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल रामकथा पार्क 29 अगस्त 2021 को होगा, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय भाग लेंगे तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा अगले दिन दिनांक 30 अगस्त 2021 को रामकथा सामाजिक समरसता विषय पर गोष्ठी होगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। चूंकि प्रारम्भिक स्तर पर प्रस्तावित है तथा इस पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाना आपेक्षित है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी का आगमन हो इसमें सुरक्षा के पूरे मानक को तथा कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय राजा, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एडीएम सिटी डा0 वैभव शर्मा, सी0आर0ओ0 पी0डी0 गुप्ता, संस्कृति, पर्यटन, सूचना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button