Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या जन विरोधी है भाजपा सरकार-: दयानन्द शुक्ला

जन विरोधी है भाजपा सरकार-: दयानन्द शुक्ला

337

अब्दुल जब्बार

पद यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी शामिल।

अयोध्या/भेलसर। रूदौली विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली।बारिश होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झण्डा लिये सरकार विरोधी नारा लगाते हुए पद यात्रा शुरू की।पद यात्रा रूदौली नगर पालिका से शुरू हुई जो रेलवे स्टेशन के निकट समाप्त हुई। दयानन्द शुक्ला ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से महंगाई लगातार बढ़ रही है।महंगाई पर पर भाजपा सरकार का कोई नियंत्रण नही है।खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिला कांग्रेस के महासचिव तथा रूदौली विधान सभा के प्रभारी विजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार घूम रहा है।भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है।नवजवानों को दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

पीसीसी सदस्य कारिब करनी ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार सत्ता से बेदखल नही हो जाती तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।कांग्रेस नेता विनोद यादव ने कहा जो लोग यह कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया।उन लोगों को नही मालूम है कि जो आज देश मे विकास दिख रहा है वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की ही देन है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान बदहाल है युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहा है।रूदौली नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रूदौलवी ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम लगातार बढ़ रहा इससे देश की जनता परेशान है।उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।पद यात्रा में पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद खाँ,जिला कांग्रेस के सचिव मुजतबा खाँ,कांग्रेस नेता इरफान खाँ,रूदौली ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम,मवई ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,प्रताप बहादुर सिंह,मान सिंह,युवक कांग्रेस के रूदौली तहसील अध्यक्ष मसरूर खाँ,बफाती,शिव कुमार मौर्या,राकेश बंसल,राम कृष्ण शुक्ला,जगतपाल रावत,शमीउल्ला,सुहेल अहमद,बीर बहादुर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।