Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या दीवार का मलबा गिरने से मौत

दीवार का मलबा गिरने से मौत

204

घर मे सो रहे बुजुर्ग पर कच्चे खपरैल मकान की दीवार का मलबा गिरने से हुई मौत तारुन के दांदूपुर गांव पंचायत की है घटना।

राम जनम यादव

अयोध्या। अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के दांदूपुर गांव पंचायत के तिवारीपुर गांव में मंगलवार की प्रातः करीब 5.30 बजे घर मे सो रहे बुजुर्ग पर तेज बारिश के चलते खपरैल मकान की कच्ची दीवार का मलबा गिरने से जान चली गयी। इस दौरान मकान गिरने की आहट पाकर पहले ही अन्य परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन बुजुर्ग प्रकाश चन्द तिवारी पुत्र स्व0 राम उजागिर तिवारी 70 बर्ष पर तब तक दीवार का मलबा भरभरा कर गिर गया। जिससे उसके नीचे दबकर उनकी मौके पर जान चली गयी।मकान गिरने की घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गयीं।परिजनों की गुहार पर दौड़े ग्राम वासियो में रमाकांत तिवारी,संतोष तिवारी,यदुनाथ तिवारी,अमरनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कच्ची मिट्टी की दीवार के मलबे में दबे प्रकाश चन्द तिवारी को कड़ी मश्क्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला।लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा है।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने की है बात कही। समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने कहा पीड़ित परिवार के साथ हर संभव की जायेगी मदद।