Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

221

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर । मवई थाना की पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपियों पति ससुर तथा सास को 24 घंटे के अंदर मवई चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना मवई की पुलिस टीम अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।तभी दहेज़ हत्या के आरोपियों के मवई चौराहे पर होने सूचना मिली।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह अपने हमराही कांस्टेबल अमित कुमार यादव,अफरोज खान,महिला का0 वैशाली अग्रहरि के साथ मवई चौराहे पर पहुंचकर मवई थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 206/21 की धारा 498ए/323/304बी/एवम 3/4डीपी एक्ट में नामज़द आरोपियों अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर वर्मा(पति),रामकिशोर पुत्र धूम वर्मा(ससुर) व देवी पत्नी रामकिशोर(सास)निवासी ग्राम मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर को मवई चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताते चले कि उक्त थाना क्षेत्र के ही गांव में गर्भवती महिला का पंखे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला था हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मृतका के चाचा की तहरीर पर स्थानीय थाना पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतका आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।