बाइक की डिग्गी से उड़ाए 75 हजार

खेत मे खड़ी बाइक की डिग्गी से उड़ाए 75 हजार,भाजपा कार्यकर्ता का मोबाइल लेकर हुआ फरार ।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में खेत मे खड़ी बाइक की डिग्गी से 75 हजार रुपये निकाल लिये गये।ग्राम नेवरा के अतीकुर्रहमान उर्फी बुधवार को अपराह्न साढ़े छ बजे बाइक से ग्राम संडवा के निकट अपने खेत गये हुए थे।अतीकुर्रहमान बाइक खड़ी करके खेत मे लगे ट्यूवेल की तरफ गये वहां से जब वापस लौटे तो उनकी नजर बाइक की डिग्गी पर पड़ी तो देखा कि डिग्गी का लॉक थोड़ा तिरछा था।बाइक के निकट एक चाभी पड़ी थी।जब उन्होंने डिग्गी खोल कर देखा तो उसमें रखे 75 हजार रुपये गायब थे।

अतीकुर्रहमान आस पास के कुछ लोगों को जब इसकी जानकारी दी तो मालूम हुआ कि पड़ोस के एक गांव का लड़का बाइक के पास गया था।इस पर वे उस लड़के को पकड़ कर पूछ्ताछ कर रहे थे इसी बीच ग्राम संडवा के सुरेश यादव निकल पड़े भीड़ देखकर वह रुक गये और वे भी उस लड़के पर चोरी किये हुए पैसे को वापस देने का दबाव बनाने लगे।इस पर उसने डिग्गी से रुपये निकालने की बात स्वीकार भी कर ली।पूछताछ में लगभग रात के साढ़े सात बज गये थे।लड़के ने अंधेरा होने का हवाला देते हुए सुरेश यादव से मोबाइल मांगा और मोबाइल जला कर पैसे वापस लेने गया।थोड़ी दूर पहुंचा तो मोबाइल बन्द करके वहाँ से भगा।थोड़ी दूर तक लोगों ने उसे दौड़ाया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह फरार हो गया।अतीकुर्रहमान ने मवई थाना पहुंच कर ग्राम संडवा के माता प्रसाद उर्फ ननके पुत्र शिवपाल के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्या ने बताया कि जानकारी मिली है रुपये तथा मोबाइल लेकर भागने वाले लड़के की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button