चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल के साथ 03 मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। कोतवाली रूदौली की पुलिस ने चोरी की 05 अदद मोटर साइकिल के साथ 03 मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रूदौली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को इमरान पुत्र स्व0 नौसाद निवासी कस्बा रूदौली,अरूण वर्मा पुत्र साहबदीन निवासी मुस्काबाद मजरे हलीमनगर थाना को0रूदौली,सलमान पुत्र रस्सू निवासी कूढ़ासादात कोतवाली रूदौली को कूढ़ासादात छोटी नहर पुलिया थाना को0रूदौली से प्रातः 10.20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके पास व निशानदेही पर 05 चोरी की मो0सा0 की बरामद हुई।आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया।बताया कि आरोपी नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी का प्रयोग कर रहे थें।गिरफ्तार आरोपियों के बिरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 340/21 धारा 41/411/413/414/420/471/468 भादवि.कोतवाली रूदौली पर पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 संतोष कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी भेलसर,उ0नि0 रणजीत सिंह यादव,HC अशोक यादव को0रूदौली,आरक्षी संदीप कुमार,ताहिर खान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button