बीज/कीटनाशक विक्रेताओ के यहाॅ छापा

बीज/कीटनाशक विक्रेताओ के यहाॅ छापा,02 निलम्बित तथा15 बीज एवं 19 कीटनाशक के नमूने किये गये ग्रहित ।


अयोध्या। अपर मुख्य सचिव कृषि उ0प्र0 शासन, लखनऊ के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा जनपद मे कृषको को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर बीज/कीटनाशक उपलब्ध कराये जाने के क्रम में बीज/कीटनाशक निरीक्षक/अधिकारियो की तहसीलवार ड्यिूटी लगाई गयी। इसमेे बीज/कीटनाशक विक्रेताओं के यहाॅ छापा/निरीक्षण हेतु गठित बीज/कीटनाशक निरीक्षकों की टीम द्वारा जनपद मेें बीज/कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर काला बाजारी एवं बीज/कीटनाशक के अधिक मूल्य पर बिक्री किये जाने एवं संदिग्ध बीज/कीटनाशक नमूने ग्रहित किये जाने का निर्देश जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा द्वारा दिया गया।


        जिला कृषि अधिकरी बी0के0 सिंह ने बताया कि सदर तहसील, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी,सदर को सोहावल, उप निदेशक, कृषि रक्षा, अयोध्या मण्डल, अयोध्या को मिल्कीपुर एवं बीकापुर तहसील एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, अयोध्या को रूदौली तहसील मे छापे हेतु जिलाधिकारी, अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया। छापे में बीज/कीटनाशक के 40 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया एवं 15 बीज एवं 19 कीटनाशक के संदिग्ध नमूने ग्रहित किये गये जिसका परीक्षण विभिन्न प्रयोगशाला में कराया जायेगा। परीक्षण परिणाम अमानक प्राप्त होने पर लाईसेन्स निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जायेगी। निलम्बित व्यवसायियो के प्रतिष्ठानो में मे0 सागर ट्रेडिंग कम्पनी, नवीन मण्डी रोड रायबरेली रोड ,अयोध्या-निरीक्षण के समय बिना किसी सूचना के दूकान बन्द मिली तथा मे0 हिन्दुस्तान सीड एण्ड पेस्टीसाइड, नियावाॅ रोड अयोध्या-निरीक्षण के समय बिना किसी सूचना के दूकान बन्द मिली, का लाईसेन्स निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button