धान की रोपाई कर रहे लोगों को दबंगों ने पीटा

खेत में धान की रोपाई कर रहे लोगों को दबंगों ने पीटा। पांच घायलों में तीन की हालत नाजुक जिला अस्पताल में भर्ती।

प्रमोद शर्मा

अयोध्या /मसौधा– पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भगवा वीर के रहने वाले मोहम्मद इसरार पुत्र मोहम्मद सऊद अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में धान रोपवाने के लिए गए थे उसी समय गांव के ही 5 दबंग लोगों ने धारदार हथियार से धान रोपाई करने वाले 5 लोगों को घायल कर दिया जिससे मोहम्मद इसरार 28 वर्ष बिलाल अहमद 21 वर्ष में मेराज 28 वर्ष सिराज 33 वर्ष और अयाज 16 वर्ष घायल हो गए परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 100 पे दी मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र से 5 घायलों को लाया गया है घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जाती है और बाकी 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं सभी का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button