अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को डाक्टरेट की उपाधि

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र अंकुर श्रीवास्तव को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफोर्निया द्वारा डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। अंकुर ने अभी हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफोर्निया से दर्शन शाष्त्र एवं सामाजिक कार्यो में अपनी पी.एच.डी. पूरी की है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशली छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।


श्री शर्मा ने बताया कि अंकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल शिक्षा के दौरान सी.एम.एस. द्वारा दिये गये प्रेरणादायी विचारों को दिया है। इस मेधावी छात्र का कहना है कि ‘सी.एम.एस. द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट शिक्षा एवं जीवन मूल्य मेरे एकेडमिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए बिल्डिंग ब्लाक की तरह है, जो मुझे रचनात्मक सोच के साथ सदैव जागरूक बनाये रखते हैं’।

श्री शर्मा ने बताया कि अंकुर ने वर्ष 1994 में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) में एडमीशिन लिया एवं पूरी स्कूली शिक्षा के दौरान ये अत्यन्त ही मेधावी छात्र रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु लगातार प्रेरित करता है, यही कारण है कि विद्यालय के छात्र शैक्षिणिक व अन्य क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button