02 राज्य राजमार्गों का होगा चौड़ीकरण, 20 करोड़ धनराशि स्वीकृत-उपमुख्यमंत्री

02 राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण के चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 16 लाख 81 हजार की धनराशि की गयी स्वीकृत।

लखनऊ। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में 02 राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण के चालू कार्यों हेतु रू0 20 करोड़ 16 लाख 81 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

दो करोड़ 68 लाख से बनी सड़क कई जगहों पर धंसी


इन 02 कार्यों में जनपद आजमगढ़ में इलाहाबाद-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग (एस0एच0) लम्बाई-16.00 किमी0 के चार लेन हेतु चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा पलवल-टप्पल-अलीगढ मार्ग का 02 लेन से 04 लेन में चैड़ीकरण तथा जट्टारी व खैर आबादी में 04 लेन बाईपास (कुल 67.500 किमी0) के निर्माण का कार्य सम्मिलित है।


उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button