Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा ने पंचायत चुनाव जिला संयोजक किए घोषित

भाजपा ने पंचायत चुनाव जिला संयोजक किए घोषित

205

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पांच नए जिला संयोजक घोषित किए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने जिला संयोजकों की सूची जारी करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव निर्वाचन में भाग लेने के कारण पांच जिलो में पंचायत चुनाव संयोजक के रिक्त हुए पदों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नए जिला संयोजक घोषित किए। श्री पाठक ने बताया कि अवधेश रावत को आगरा, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता को बदायूं, अरविन्द भारती को गाजियाबाद, रूपेन्द्र सैनी को मुजफ्फरनगर तथा शिवराज रोड़ को सहारनपुर जिले का जिला संयोजक घोषित किया गया।

स्वतंत्र देव सिंह जी ने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के कारण उनके पद से दिए गए त्याग पत्र को स्वीकार किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के कारण उनके पद से दिए गए त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।प्रदेश उपाध्यक्ष एव पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी श्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही अपने पद से त्याग पत्र दिया था जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। श्री पाठक ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एव क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बबिता दिवाकर व सत्यदेव दुबे का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है।

इसके साथ ही कानपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय मंत्री जयन्ती देवी वर्मा, पूनम शंखवार व जेपी तिवारी का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। वहीं काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जय सिंह पाल का उनके पद से त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। जबकि अवध क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा, पियूष वर्मा तथा क्षेत्रीय मंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू व पीके वर्मा का त्याग पत्र स्वीकार किया गया है। इसके साथ गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, क्षेत्रीय मंत्री शिवनाथ चौधरी तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पाल चौधरी व अखिलेश राजभर का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। वहीं पश्चिम क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला संयोजक बंसत त्यागी तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल सैनी का त्याग पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया।