बंगाल जाकर तेजस्वी ने बिहार के लोगों का अपमान किया : भाजपा

नेता प्रतिपक्ष इतने बड़े राजनीतिक सुरमा नहीं, जो दीदी को हार से बचा लें।

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को न बिहार की अस्मिता से कोई मतलब है और न ही बिहार के लोगों की प्रतिष्ठा से। अगर बिहार के लोगों के लिए नेता प्रतिपक्ष के दिल में सम्मान की भावना होती, तो वह टीएमसी के प्रचार के लिए बंगाल कभी नहीं जाते।


श्री सिंह ने आज यहां कहा कि दीदी पहले ही अपने आपत्ति जनक बयानों से बिहार के लोगों को अपमानित कर चुकी हैं। दीदी कई बार कह चुकी हैं कि बिहार और यूपी के गुंडे बंगाल का माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बंगाल जाकर दिखा दिया कि अपने स्वार्थ के लिए वे किसी की इज्जत उतार सकते हैं। हालांकि तेजस्वी के बंगाल जाने से दीदी के राजनीतिक सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।


श्री सिंह ने कहा कि तेजस्वी इतने बड़े राजनीतिक सुरमा नहीं, जो दीदी को हार से बचा लें। दीदी की बड़ी हार तय है। प्रतिपक्ष के साथ एक कहावत फिट बैठता है, ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button