बीजेपी नेता की कार में EVM

बीजेपी नेता की कार में EVM ले जाने पर भड़की हिंसा, प्रियंका गांधी ने की एक्शन की मांग।

असम। गुवाहाटी असम में वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन को बीजेपी नेता की कार में ले जाने पर हिंसा भड़क गई। करीमगंज जिले के रत्नारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान था और वोटिंग के बाद पोलिंग टीम को लेकर चुनाव आयोग की गाड़ी से जा रही थी। इस बीच उनकी कार खराब हो जाने के चलते टीम ने पास से गुजर रही एक कार में लिफ्ट ले ली थी। यह कार करीमगंज जिले की ही पाथरकंडी विधानसभा सीट  के बीजेपी उम्मीदवार से जुड़ी हुई थी। इस पर एक जगह भीड़  ने कार पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ मचा दी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ईवीएम ले जा रही कार पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहा पूरे मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस हमले के दौरान पोलिंग पार्टी ईवीएम को बचाने में कामयाब रही है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


हालांकि इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से निजी कार में ईवीएम ले जाने पर एक्शन लेने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कई ट्वीट कर बीजेपी पर इसे लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘हर बार चुनाव के दौरान वीडिया आते हैं, जिनमें निजी वाहर ईवीएम ले जाते दिखते हैं। इनमें एक चीज कॉमन होती है कि वे वाहन बीजेपी के उम्मीदवार या फिर उनके सहयोगियों के होते हैं।’ प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी अकसर अपनी मीडिया मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए ऐसे वीडियोज पर सवाल उठाने वाले लोगों को ही हारा हुआ घोषित करने का प्रयास करती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सच्चाई यह है कि ऐसे मामले बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है।

प्रियंका बोलीं- अब ईवीएम के इस्तेमाल पर सोचने का वक्त है
प्रियंका गांधी ने कहा कि अब देश भर की तमाम राष्ट्रीय पार्टियों को ईवीएम के इस्तेमाल पर सोचना चाहिए। असम में गुरुवार को 39 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हुआ था। रिकॉर्ड 77 फीसदी वोटिंग के साथ मतदाताओं ने चुनाव में जबरदस्त उत्साह दिखाया है। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर हिंसा की भी कुछ घटनाएं दर्ज की गईं। 

असम की बराक घाटी में गुरुवार को चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ईवीएम से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पहली घटना करीमगंज जिले की पाथरकंडी विधानसभा सीट में सामने आई है, जहां बीजेपी नेता कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी कार में कथित तौर पर ईवीएम रखे होने पर हिंसा भड़क गई। इससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया। दरअसल गुवाहाटी स्थित पत्रकार अतनु भुयान ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पॉल की कार में ईवीएम होने का दावा किया गया, जिसके बाद इस पूरे विवाद ने जोर पकड़ लिया। वीडियो में कुछ लोग कार को घेरे हुए दिख रहे हैं। हालांकि पॉल उस कार में मौजूद नहीं थे। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button