बम्पर भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल

वीडीओ भर्ती निरस्त करना बेरोजगारों के साथ योगी सरकार का धोखा।चयनित अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया योगी सरकार ने,बम्पर भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल कर रही योगी सरकार।

डा0 उमा शंकर पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार द्वारा वीडीओ भर्ती निरस्त करने व दो अन्य भर्तियों को निरस्त करना बेरोजगारों के साथ धोखा है। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण जिस तरह बेरोजगारों की बलि लेकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है इसको बेरोजगार युवा कभी माफ नही करेंगे। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा बेरोजगारों के साथ है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पांडेय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बम्पर भर्ती की घोषणा करने वाली भाजपा की योगी सरकार जिस तरह अनेक भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देकर छल कर रही है। तमाम घोषणाओं के बाद कई भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की तिथि तय करने के बाद निरस्त करने वाली सरकार ने दो अन्य भर्तियों को स्थगित कर धोखा दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 पांडेय ने कहा कि 24 भर्तियों के परिणाम घोषित होने के बाद अभी 22 भर्तियों के चयनित अभ्यर्थी अदालतों के चक्कर लगाने के साथ धरना प्रदर्शन करने व योगी सरकार के क्रूरता व लाठियां खाने को विवश हैं। आने वाले चुनावों में युवा बेरोजगार योगी सरकार से इस क्रूरता का बदला अवश्य लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button