मुख्यमंत्री ने श्री 1008 बाबा बटुकनाथ जी के निधन पर गहरा शोक किया

मुख्यमंत्री ने कामाख्या धाम, बाबा भूतनाथ मन्दिर, लखनऊ के गद्दीनशीन महंत श्री श्री 1008 बाबा बटुकनाथ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। ब्रह्मलीन बाबा बटुकनाथ जी ने सामाजिक कार्यों मेंमहत्वपूर्ण योगदान करते हुए शिक्षा जगत को समृद्ध किया। बाबा बटुकनाथ जी के समृद्ध आध्यात्मिक औरसामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कामाख्या धाम, बाबा भूतनाथ मन्दिर, लखनऊ के गद्दीनशीन महंत श्री श्री 1008 बाबा बटुकनाथ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा बटुकनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

ब्रह्मलीन बाबा बटुकनाथ जी धार्मिक परम्परों के ज्ञाता थे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करते हुए शिक्षा जगत को भी समृद्ध किया। उनके आश्रम में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्था थी। उनके समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए बाबा बटुकनाथ जी के शुभचिन्तकों व अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button