अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान

उत्तर प्रदेश रामपुर अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान, बिजली के तारों से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तार।

रामपुर।उत्तर प्रदेश रामपुर, नवाबों की नगरी रामपुर में शक की आग में जल रहे एक युवक ने अपने ही घर में ऐसा काम किया कि लोग अब उसके कृत्य की हर चौराहे पर निंदा कर रहे हैं। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले इस वहशी ने एक बार पहले भी पेट पर लात मारकर पत्नी का गर्भपात करा दिया था, लेकिन इस बार तो हद ही पार कर दी। उसने शनिवार को घर में सो रही पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट को बिजली के तार से सिल दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हैवान हो चुके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रामपुर के मिलक में शक के कारण एक परिवार बेहद खराब स्थिति में आ गया है। बड़े से बड़े रिश्ते की बुनियाद हिला देने वाले शक के कीड़े ने मिलक में भी एक इंसान को हैवान बना दिया। पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले इस युवक ने ऐसा कृत्य कर डाला कि पत्नी मौत के मुंह में जाते-जाते बच गई। पत्नी के चाल-चलन पर अक्सर ही उंगली उठाने वाले इस शख्स ने शराब के नशे में पहले अपनी पत्नी को जमकर पीटा। इतने पर भी उनका मन नहीं भरा तो पत्नी को चारपाई से बांधकर उसके गुप्तांग को बिजली के तार से सिल डाला। इस दौरान पत्नी दर्द से तड़पती रही, वह लहूलुहान हालत में पड़ी रही मगर, वह उसे छोड़कर घर से भाग गया। किसी तरह महिला ने मायके फोन करके मां को घटनाक्रम बताया तो स्वजन पहुंचे। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मजदूरी करने वाले मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव के इस युवक विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। वह शुरुआत से ही वह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। शक का यह जहर उसके मन में इस कदर फैला, उम्र भर के रिश्ते की बुनियाद हिल गई। पत्नी के प्रति उसकी नफरत बढ़ती चली गई। शनिवार की घटना से पहले भी उसने गर्भवती पत्नी के पेट पर पैर से प्रहार किया था, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। उस दौरान भी उसने दुहाई दी थी कि पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button