पंचायत चुनाव में जाएगी कांग्रेस- अजय कुमार लल्लू

  • काले कृषि कानून, बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, और भाजपा के खोखले दावों को लेकर पंचायत चुनावों में जनता के बीच जाएगी कांग्रेस।
  • प्रदेश में बढ़ती महिला हिंसा, बच्चियों से बलात्कार और रेप की बढ़ती घटनाओं पर महिलाओं के बीच जाएगी कांग्रेस ।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का सन्देश लेकर पंचायत चुनाव में जाएगी कांग्रेस ।
अशोक सिंह  

लखनऊ। काले कृषि कानून, बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, कृषि लागत में बढ़ते मूल्य और भाजपा के खोखले दावों को लेकर पंचायत चुनावों में जनता के बीच कांग्रेस जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में बढ़ती महिला हिंसा, बच्चियों से बलात्कार और रेप की बढ़ती घटनाओं पर महिलाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का सन्देश लेकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे जोर-शोर से न सिर्फ अपना दमखम अजमायेगी।

भाजपा की योगी सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। उन्होने कहाकि योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर 4 साल-चैपट हुआ हाल, प्रदेश मंे अराजकता बढ़ रही है, किसान सहित युवाओं और छात्रों के बीच घोर आक्रोश है। समाज के हर तबके में योगी सरकार की विफलताओं को लेकर मायूसी है। 4 साल के योगी सरकार में लोकतंत्र सहित संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा है।


उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कांग्रेस का त्रिपक्षीय पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम जिलों के पदाधिकारियों की आज गाजियाबाद में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें पश्चिमी उ0प्र0 के जनपद अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर सहित पश्चिमी उ0प्र0 के 18 जिलों के वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों के साथ बैठक की गयी एवं पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई गयी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम स्तर की बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पूर्व मंत्री दीपा कौल, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, दीपक कुमार पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक फूलकुंवर, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, श्री के0के0 गौतम, विदित, बदरूद्दीन कुरैशी, जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व अध्यक्षगण, पूर्व सांसद, वर्तमान व पूर्व विधायकगण एवं फ्रंटल संगठनों के जिला शहर व अध्यक्ष अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button