साइकिल यात्री पहुंचेंगे सपा कार्यालय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जौहर विश्वविद्यालय और मोहम्मद आजम खां के खिलाफ जारी उत्पीड़न की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 12 मार्च 2021 को रामपुर से प्रारम्भ हुई जिसे आज नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन ने हरी झंडी दिखाकर सीतापुर से बख्शी का तालाब लखनऊ के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर सांसद रवि वर्मा, नरेन्द्र वर्मा विधायक, पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, महेन्द्र सिंह उर्फ झीन बाबू, रामपाल राजवंशी, अनूप गुप्ता, तथा समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, जिलाध्यक्ष सीतापुर छत्रपाल यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौशर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल और समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के दर्जनों साथियों ने भी साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा में डॉ0 बेनज़ीर, नेहा यादव, भारती चौहान तथा तृप्ति अवस्थी भी शामिल रहीं।

लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब से साइकिल यात्री प्रातः चलकर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पहुंचेंगे। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वे भेंट करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button