साइकिल यात्रियों को लखनऊ के लिए करेंगे रवाना

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जौहर विश्वविद्यालय और मोहम्मद आजम खां के खिलाफ जारी उत्पीड़न की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 12 मार्च 2021 को रामपुर से प्रारम्भ हुई जो आज समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने हरी झंडी दिखाकर मैगलगंज से सीतापुर के लिए रवाना किया।


इस अवसर पर यशपाल चौधरी एवं आर.ए. उस्मानी पूर्व मंत्री, विधायक इरफान फहीम, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष लखीमपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष सीतापुर छत्रपाल यादव, सुनील कुमार लाला, विनय तिवारी, अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘, नेहा यादव, तृप्ति अवस्थी तथा डॉ0 बेनज़ीर भी यात्रा में मौजूद रहीं।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन के अनुसार 19 मार्च 2021 को नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन, रवि प्रकाश वर्मा, सांसद, नरेन्द्र वर्मा विधायक सीतापुर में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button