चिढ़ाने के लिए आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों में-शाहनवाज आलम

लखनऊ।यह जो पोस्टर है साबित करते है कि आजम खान अब अखिलेश यादव की प्लानिंग से बाहर है, उनके दिमाग से डिलीट हो चुके है।पिछले विधान सभा चुनावों में आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों मे था, जबकि वो जेल में थे। इससे साबित होता है कि आप के जहन में आजम खान है ही नही। आप को यह भी नही पता कि वो जेल में है या जेल से बाहर आ गए है।

आप आजम खान सहित मुसलमानो को आप चिढ़ाना चाहते है, जबकि वो चाहते थे कि आप उनकी रिहाई के लिए संघर्ष करें आंदोलन करें।चिढ़ाने के लिए आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों में डाला अखिलेश यादव ने।आजम  खान की रिहाई के लिए शुरू हुई यात्रा से पहले पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर आपने जिस तरह पत्रकारों को पीटा था उससे आपकी मंशा साफ होती है, और अब उनकी रिहाई के लिए पोस्टर से वो खुद गायब।

पोस्टरों से आजम खान और उनके द्वारा बनाए गए विश्वविद्यालय पूरी तरह से गायब, मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं अखिलेश यादव।अखिलेश यादव मुसलमानों को गुमराह करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं अगर यात्रा और समाजवादी पार्टी का आजम खान और उनके विश्वविद्यालय से कोई कंसर्न होता तो पोस्टर पर वह मौजूद रहते हैं।

सपा अपने को कैडर वाली पार्टी बताती रही है तो वहां पर कोई भी निर्णय नीचे का कार्यकर्ता अपने आप नही बल्कि  नेतृत्व की मंशा के अनुरूप करता है।यह नीचे के कैडर की गलती नहीं है नेतृत्व की मंशा के अनुरूप बने पोस्टर्स।

आजम खान अखिलेश यादव और संघ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से जेल गए, सैफई कुनबे ने आजम खान को बनाया बलि का बकरा।यादव सिंह मामले में रामगोपाल और मुलायम के परिवार को बचाने के लिए आजम खान को बलि का बकरा बनाया अखिलेश और समाजवादी पार्टी ने।

लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी की की पंचायत चुनावों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्री वेेद प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मेराज वली खाँन ‘समीर’ ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, उ0प्र0 कांग्रेस के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष सिराज वली खान ‘शान’, पूर्व अध्यक्ष श्री विजय बहादुर, जिला उपाध्यक्ष सलोनी केसरवानी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र गौतम, माया चैबे, अकबर खान, जितेन्द्र रावत, मो0 परवेज मंसूरी, बंशी लाल, नीरज निधीश, अशफाक आलम सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

मेराज वली खान ने बताया कि त्रिपक्षीय पंचायत चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ की तैयारी बैठक हुई जिसमें पंचायत चुनाव के लिए रणनीत का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में सरोजनी नगर, माल, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, काकोरी, गोसाईगंज, बख्शी का तालाब, चिनहट के ब्लॉक अध्यक्ष सहित न्याय पंचायत अध्यक्षगण विशेष रूप से मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीनों काले कृषि कानून, बढ़ती महंगाई, फसल की बढ़ती लागत, खाद, डीजल के बढ़े हुए दाम, युवाओं में बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर कांग्रेस पंचायत के चुनाव में उतरेगी। कांग्रेस का गांव स्तर तक संगठन तैयार हो चुका है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं लखनऊ प्रभारी रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि महिला हिंसा और दरिंदगी को लेकर गांव की महिलाओं को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का संदेश लेकर कांग्रेस गांव-जवार तक जायेगी। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी दम से लड़ेगी और अप्रत्याशित नतीजे आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button