गांव-गली तक पहुंचकर भाजपा कर रही जनसंवाद

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ग्राम चौपाल अभियान के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्त्योदय पथ पर अन्त्योदय प्रण के साथ गांव-गली तक पहुंचकर जनसंवाद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम बोर्डों के अध्यक्ष व सदस्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता 11 मार्च से प्रारम्भ हुए ग्राम चौपाल अभियान के तहत ग्रामीणों की बीच है। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय का शंखनाद करके गांव की प्रत्येक दहलीज पर पहुंचकर जनसंवाद कर रही है। ग्राम चौपाल में कल 18 मार्च को गाजीपुर जिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जनसंवाद करेगें।


ग्राम चौपाल अभियान के तहत कल 18 मार्च को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल हरदोई, कमलावती सिंह झांसी, नीलम सोनकर गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता मऊ, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी देवरिया, मीना चैबे चन्दौली, अशोक जाटव महोबा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह गोरखपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह इटावा, अध्यक्ष पिछड़ावर्ग वित्त विकास निगम बाबूराम निषाद फर्रूखाबाद व हरदोई में जनसंवाद करेंगे।


वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री रमापति शास्त्री गोरखपुर, श्रीराम चैहान देवरिया, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशाम्बी, रमाशंकर पटेल मीरजापुर, गिरीश चन्द्र यादव व प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला जौनपुर, प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव ओलख रामपुर, जीएस धर्मेंश आगरा, सुरेश पासी अमेठी व मऊ, दारा सिंह चैहान मऊ तथा सांसद केशरी देवी पटेल प्रयागराज, में मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगें। इसके साथ ही विधायक, पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, निगमों-आयोगों एवं बोर्डों के अध्यक्ष व सदस्य ग्राम चौपालों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button