सपा कि साइकिल यात्रा

राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जौहर विश्वविद्यालय और मोहम्मद आजम खां के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में 12 मार्च को रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा को आज समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद खां ने शाहजहांपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर परविधायक इरफान फहीम, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘, अगम मौर्य जिलाध्यक्ष बरेली, शमीम अहमद महानगर अध्यक्ष बरेली, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद जयवीर सिंह यादव, नेहा यादव, गायत्री वर्मा, भारती चौहान एवं डॉ0 बेनज़ीर मौजूद रहे।


17 मार्च को शाहजहांपुर से एमएलसी एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अचौलियां लखीमपुर के लिए रवाना करेंगे। 18 मार्च 2021 को लखीमपुर से सीतापुर साइकिल यात्रा पहुंचेगी।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च 2021 को नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री अहमद हसन सीतापुर में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना करेंगे जो 20 मार्च को बख्शी का तालाब, लखनऊ पहुंचेंगे। 21 मार्च 2021 को साइकिल यात्री बख्शी का तालाब से चलकर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button