पूर्व पार्षद सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है तो वहीं लखनऊ के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी को सौंपी गई कमान भी रंग लाने लगी है, जिसके क्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर व प्रदेश कांग्रेस प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह के हाथों समाजवादी पार्टी की पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह, पूर्व शहर सचिव भूपिंदर सिंह, नितिन सोनी, उर्मिला मिश्रा, अतुल तिवारी, मयंक मिश्रा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह एवं भूपिंदर सिंह ने सपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि सपा चापलूसों और भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है। देश और प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले चलने व जनविरोधी भाजपा को हटाने का साहस सिर्फ कांग्रेस में ही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button