‘आजादी का अमृत महोत्सव’ प्रधानमंत्री करेंगे शुभारम्भ

प्रधानमंत्री कल 12 मार्च को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारम्भ करेंगे।उ0प्र0 के काकोरी (लखनऊ), शहीद स्मारक (मेरठ), शहीद स्मारक (बलिया) तथा झांसी का किला/पं0 दीनदयाल सभागार (झांसी) में आजादी के स्मरणोत्सव के रूप में‘अमृत महोत्सव’ का विशेष आयोजन किया जायेगा।मुख्यमंत्री लखनऊ के काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजितहोने वाले ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा ‘अमृत महोत्सव’ काआयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में किया जायेगा,मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के कार्यों की समीक्षा की।खनन से प्राप्त होने वाली पूरी रॉयल्टी शासन कोमिले और खनन निर्धारित शर्तों के अनुसार ही हो।मुख्यमंत्री ने खनन तथा गृह विभाग को जनपद बांदा में अपनी-अपनीटीमें भेजकर खनन की कार्यवाही की जांच करने के निर्देश दिये।जनपद हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट में जिला मिनरलफण्ड से 200 बेड के अस्पताल स्थापित करने के निर्देश ऊर्जा विभाग को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने कीदिशा में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश।

लखनऊ। आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘अमृत महोत्सव’ का आयोजन राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में किया जायेगा। अतः इसकी पूरी तैयारी कर ली जाय।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कल 12 मार्च को प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। जिसके क्रम में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े उत्तर प्रदेश के 04 स्थलों, जिनमें काकोरी (लखनऊ), शहीद स्मारक (मेरठ), शहीद स्मारक (बलिया) तथा झांसी का किला/पं0 दीनदयाल सभागार (झांसी) शामिल हैं, में आजादी के स्मरणोत्सव के रूप में ‘अमृत महोत्सव’ का विशेष आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी लखनऊ के काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने खनन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खनन से प्राप्त होने वाली पूरी रॉयल्टी शासन को मिले। खनन निर्धारित शर्तों के अनुसार ही हो। उन्होंने खनन तथा गृह विभाग को जनपद बांदा में अपनी-अपनी टीमें भेजकर खनन की कार्यवाही की जांच करने के निर्देश दिये।


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनपद हमीरपुर, महोबा एवं चित्रकूट में जिला मिनरल फण्ड से 200 बेड के अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों के निर्माण से इन जनपदों के निवासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने ऊर्जा विभाग को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की दिशा में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button