Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home समाज महाशिवरात्रि भगवान शिव की भक्ति विशेष दिन

महाशिवरात्रि भगवान शिव की भक्ति विशेष दिन

367

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है।शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं।

शिव जी के बारे में यह कथा है कि समुद्र मंथन में अमृत के साथ विष भी उत्पन्न हुआ था। इस विष के प्याला को शिवशंकर जी ने ही पिया था।अखिलेश यादव ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।