अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा निर्देश के क्रम में सभी जगह महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के अंतर्गत थाना क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली मलिहाबाद अंतराष्ट्रीय नारी सुरक्षा के अंतर्गत मलिहाबाद थाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कराया गया । इसके साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत बॉक्सिंग खेलने वाले बच्चों को बी0जे0 वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बॉक्सिंग किट प्रदान की गई ।

बी जे वेलफेयर फाउंडेशन के आयोजक बिनोद सिंह व राहुल शर्मा ने बताया कि संसाधनों की कमी होने के कारण यह बच्चे अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में वंचित न रह सके इसके लिए उनको बॉक्सिंग किट प्रदान की गई ।

मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में आगनबाड़ी केन्द्र की महिलाएं के साथ ही गाँव कस्बे की महिलाएं भी शामिल रही । कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति तथा महिला हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी गई तथा उनको उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button