आई.बी.टी. में सी.एम.एस. के चार छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में  सी.एम.एस. के चार छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के चार छात्रों आरूष अजीत प्रताप (कक्षा-4), रिशान हल्दर (कक्षा-3), सिद्धिमा शुक्ला (कक्षा-7) एवं सुमन कुमार (कक्षा-3) ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में विज्ञान विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी ने इन चारों छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों की यह सफलता न सिर्फ सी.एम.एस. के लिए अपितु लखनऊ के लिए गौरव की बात है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने विज्ञान विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button