01 मार्च से वैक्सीनेशन की नई व्यवस्था होगी लागू

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,17,537 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में अब तक कुल 3,11,71,541 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98.20 हो गया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 115 तथा अब तक 5,92,556 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,630 क्षेत्रों में 5,11,880 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,81,049 घरों के 15,28,64,993 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है।

प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टारगेटिड टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के टेस्ट 01 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 01 लाख 80 हजार तक प्रतिदिन की जाय।

अन्य प्रदेशों में कोविड-19 के संक्रमण बढ़ने से उन प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है तथा टेस्ट के उपरान्त कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन भी करवाया जा रहा है।

जिलाधिकारी प्रतिदिन इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड की समीक्षा करें।

16.64 लाख स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा चुका है।

01 मार्च, 2021 से वैक्सीनेशन की नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को 11,945 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं।

बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.64 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 30,000 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं।

इस प्रकार लगभग 13 लाख एमएसएमई इकाइयों को लगभग 41,000 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं।

इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 से 28 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 667.22 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।

प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन सभी विकास खण्डों में चलाये गये।

किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में उ0प्र0 को प्रथम स्थान मिला है।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,17,537 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,11,71,541 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 78 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कोविड-19 से रिकवरी का प्रतिशत अब 98.20 हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 115 तथा अब तक 5,92,556 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,630 क्षेत्रों में 5,11,880 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,81,049 घरों के 15,28,64,993 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।


अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टारगेटिड टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के टेस्ट 01 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 01 लाख 80 हजार तक प्रतिदिन की जाय। अन्य प्रदेशों में कोविड-19 के संक्रमण बढ़ने से उन प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है तथा टेस्ट के उपरान्त कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन भी करवाया जा रहा है। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से 18.39 करोड़ व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है।


श्री सहगल ने बताया कि 16.64 लाख स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा चुका है। 01 मार्च, 2021 से वैक्सीनेशन की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। वैक्सीन के लिए लक्षित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि सम्बंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड की समीक्षा की जाय।


श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को 11,945 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.64 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को लगभग 30,000 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इस प्रकार लगभग 13 लाख एमएसएमई इकाइयों को लगभग 41,000 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 से 28 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की पारदर्शी ढंग से रिक्तियांे को भरने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।


अपर मुख्य सचिव सूचना ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 667.22 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर सत्यापन अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण किया जाय। उन्होंने कहा कि मण्उी में आया किसान का धान खरीदा जाये।


श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन सभी विकास खण्डों में चलाये गये। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में उ0प्र0 को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही फिर से किसान कल्याण मिशन के तहत किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराये जाने के कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button