लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के 20 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट

लखनऊ – लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 20 छात्रों का प्लेसमेंट प्रतिष्ठित कोर कम्पनियों में हुआ। इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल मेम्बर पवन राजावत ने बताया कि एस.एस टेलीसर्विसेज मे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 11 छात्रों एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 7 छात्रों का चयन ग्रैजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर अधिकतम 2.34 लाख प्रतिवर्ष पैकेज पर हुआ।साथ ही कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के दो छात्र इन्वेंटिक्स सॉफ्टवेयर कंपनी मे चयनित हुए।

कंपनी ने छात्रों को फ्री इंटर्नशिप के साथ 3.2 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर जॉब ऑफर किया।इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, इंचार्ज डॉ हिमांशु पांडेय ने बताया कि अब तक इंजीनियरिंग संकाय के 73 छात्रों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हो चुका है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय एवं इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रोफेसर आर.एस.गुप्ता ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button