24 से 26 जनवरी होगा को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन



24 जनवरी, 2021 उत्तर प्रदेश दिवस आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आहूत,इस बार लखनऊ के अलावा नोएडा में भी प्रस्तावित है उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन कोविड प्रोटोकाॅल व इस सम्बन्ध में जारी एडवायजरी व निर्देशों का पूर्णतया पालन कर किये जायें ,सभी कार्यक्रम उ0प्र0 दिवस आयोजन के सम्बन्ध में सभी विभाग अपनी कार्य योजना शीघ्र उपलब्ध कराएं।


लखनऊ , आगामी 24 जनवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश दिवस आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में तैयारी बैठक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि कोविड प्रोटोकाॅल व इस सम्बन्ध में जारी एडवाइजरी व निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाये। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों एवं मण्डलायुक्त मेरठ से आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तथा कार्य योजना तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।इससे पूर्व बैठक का संचालन करते हुए प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि 24 से 26 जनवरी, 2021 तक पूर्व की भांति अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

लखनऊ के साथ-साथ नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में भी उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। उत्तर प्रदेश दिवस में पर्यटन, सूचना, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एमएसएमई एवं खादी-ग्रामोद्योग विभाग, संस्कृति, श्रम, समाज कल्याण, खेल विभाग, महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा, पुलिस आदि विभागों की सहभागिता रहेगी। नोएडा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन में नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, के साथ-साथ कृषि, महिला कल्याण, एमएसएमई, संस्कृति, पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल, पुलिस आदि विभागों एवं अन्य संस्थाओं आदि की सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ में अपर मुख्य सचिव, सूचना एवं नोएडा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी गे्रटर नोएडा विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है।

लखनऊ के लिए मण्डलायुक्त लखनऊ एवं नोएडा के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण को आयोजन समिति का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।  उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रदर्शनी, वेबिनार, पर्यटन नीति का प्रचार, सूचना विभाग द्वारा शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रदर्शनी, विज्ञापन एवं होर्डिंग्स की स्थापना की जायेगी। एमएसएमई द्वारा ओडीओपी के अन्तर्गत 5000 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण, हस्तशिल्प एवं निर्यात पुरस्कार, ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी, हुनर हाट आदि का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी, सोलर चरखा, पत्तल मेकिंग मशीन व कुम्हारी चाक वितरण, विशिष्ट इकाइयों को पुरस्कार तथा खादी वस्त्रों पर आधारित फैशन शो का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, रामायण पर आधारित बैले, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आदि के आयोजन किये जाएंगे। समाज कल्याण, श्रम व पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदर्शनी व पुरस्कार वितरण, कृषि विभाग द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार व प्रदर्शनी, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों आदि को पुरस्कार वितरण, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश पर आधारित निबंध, क्विज, पेन्टिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जन जागरूकता के कार्य व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार नोएडा में भी कई विभागों द्वारा प्रदर्शनी, सेमिनार, जन जागरूकता के कार्यक्रम, पर्यटन व संस्कृति विभाग आदि के विभिन्न कार्यक्रम होंगे।  बैठक में अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्त मेरठ अनीता सी. मेश्राम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारियों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button