Wednesday, April 29, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आधार के लिए 19 दिसंबर को चलेगा विशेष अभियान- कृष्ण कुमार यादव

आधार के लिए 19 दिसंबर को चलेगा विशेष अभियान- कृष्ण कुमार यादव

290

डाक विभाग द्वारा 19 दिसंबर को नया आधार बनाने व संशोधन के लिए विशेष अभियान,वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में आधार के लिए 19 दिसंबर को चलेगा विशेष अभियान।

नया आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमे संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों में 19 दिसम्बरए दिन शनिवार को डाकघरो में विशेष अभियान चलाया जायेगा जहाँ आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य आसानी से कराया जा सकेगा। यह अभियान वाराणसीए भदोहीए चंदौलीए गाजीपुरए जौनपुर व बलिया के 129 डाकघरों में चलाया जायेगा।

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक लगभग 5 लाख लोगों का आधार नामांकन व संशोधन किया जा चुका है। अकेले कोरोना महामारी के दौरान 1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा लोगों का आधार नामांकन व संशोधन किया गया हैप्

कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में नया आधार निरूशुल्क बनाया जाता है। डेमोग्राफिक संशोधन ;नामए जन्म तिथिए लिंगए पताए मोबाइल व ईमेलद्ध हेतु ₹50ध्. और बायोमेट्रिक संशोधन ;फिंगरप्रिंटए आईरिस व फोटोद्ध हेतु ₹0100 शुल्क जमा करवाना होगाप् यह अभियान वाराणसी के 46ए गाजीपुर के 19ए जौनपुर के 27ए बलिया के 22ए भदोही के 5 व चंदौली जनपद के 10 डाकघरों में चलाया जायेगाप्

प्रवर डाकघर अधीक्षक वाराणसी पूर्वी मंडल सुमीत कुमार गाट एवं डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल राम मिलन ने बताया कि वाराणसी जनपद में वाराणसी प्रधान डाकघरए वाराणसी कैंट प्रधान डाकघरए अनईए अस्सीए कठिराओंए कबीरचौराए कमच्छाए काशी, काशी विद्यापीठ, गंगापुर, गायघाट, चेतगंज, चोलापुर, चौबेपुर, जखनी नगर महापालिकाए पिंडराए बडागांवए बाबतपुर, भेलुपुरा, मदनपुरा, महमूरगंज, महामंडल, मालवीयनगर, मिर्ज़ामुरादए राजातालाबए रामनगर,लंका, शिवपुर, वाराणसी सिटी, संस्कृत विश्वविद्यालय, सारनाथ, सिन्धौरा, सुरियावा, हरहुआ, हिन्दू विश्वविद्यालय इत्यादि डाकघर में आधार की सेवाएं ली जा सकती हैं।