समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शामली के थानाभवन विधानसभा के गाँव बंतीखेड़ा निवासी लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की निर्मम हत्या की घटना को बेहद दुखद एवं हृदय विदारक बताते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की।सांसद चौधरी इकरा हसन तथा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। शासन-प्रशासन से मांग है कि हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर उनकी आवाज मजबूती से उठाएगी। इस दौरान सदस्य विधान परिषद किरण पाल कश्यप एवं ठाकुर शेर सिंह राणा भी उपस्थित रहे।



