संतकबीर नगर जेल में अवैध वसूली के गंभीर आरोप

  • संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप।
  • एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा।
राकेश यादव
राकेश यादव

लखनऊ। संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन पूर्व रिहा हुए एक बंदी ने जेल प्रशासन पर अवैध वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया कि जेल में बंदी की बैरक बदलने के लिए 4600 रुपया वसूल किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न मद्दों में भी वसूली किए जाने की बात कही गई है। उधर जेल प्रशासन ने लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि पहली बात तो यह पुराना मामला है। इसके साथ ही जिस बंदी के साथ के साथ पेश आया जाता है वह ऐसे आरोप लगाते ही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर परिक्षेत्र के संतकबीर नगर जेल में वर्तमान समय में करीब साढ़े चार सौ बंदी निरुद्ध है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर जेल में अवैध वसूली को लेकर कई वीडियो वायरल किए गए। वायरल वीडियो में पिछले दिनों जेल से रिहा हुए एक बंदी ने आरोप लगाया गया है कि जेल में एक माह बीतने के बाद बंदी की बैरक बदली जाती है। बैरक बदलने के लिए जेल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी बंदियों से मोटी रकम वसूल करते है। इसके अलावा मशक्कत, बैठकी और मुलाकात के लिए भी मनमाफिक वसूली की जा रही है। इस वसूली के एवज में बंदी को सुविधाएं देना तो दूर की बात शोषण और किया जाता है। बंदियों से मिलने आए परिजनों से भी मुलाकात करने के नाम पर उगाही की जाती है।

उधर इस संबंध में जब संतकबीर नगर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल का है ही नहीं पुराना है। इसमें जो आरोप लगाए गए है वह बेबुनियाद और निराधार है। उन्होंने बताया दबंग बंदियों पर जब सख्ती की जाती है तो वह जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की हरकते करते हैं।

Related Articles

Back to top button