ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन। लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन।

राकेश यादव

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों एवं उत्साहपूर्ण जुलूस के साथ व्यापार भवन पहुंचकर अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों को सौंपा।


इस अवसर पर लखनऊ के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी जुलूस में शामिल हुए तथा प्रत्याशियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button