
बढ़ती वैश्विक महंगाई के बीच टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल ने जनहित में सराहनीय पहल करते हुए बेटियों की शादी में टेंट और कैटरिंग सेवाओं के दाम न बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले को समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है, जिससे आम परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में “उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल ” के पदाधिकारियो की बैठक हुई बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अपील एवं प्रेरणा से “उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट केटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल”के पदाधिकारियो ने जनहित में एक अनोखी एवं अनूठे पहल की शुरुआत की संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारिओ ने वैश्विक परिस्थितियों के चलते बढ़ी महगाई, दूध, दही ,खोया, पनीर कमर्शियल गैस सिलेंडर ,लेबर रेट, ट्रांसपोर्टेशन की कीमतें बढ़ने के बावजूद बेटियों की शादी में कैटरिंग एवं टेंट के रेट नहीं बढ़ाने का संकल्प लेते हुए बेटियों की शादी में रेट नहीं बढ़ाने की घोषणा की उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया संगठन के पदाधिकारी बेटियों की शादी में बेटी के परिवार पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े इसके लिए उनके साथ सहयोग करेंगे।
संगठन ने सहयोग के लिए फोन नंबर जारी किए… 8115721615, 9129194195 9415632644
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा टेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों की भूमिका जन्म से मृत्यु तक के कार्यों में रहती है तथा यह व्यापारी सभी का सहयोग करते हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियो का बेटियों की शादी में रेट ना बढ़ाने का निर्णय अत्यधिक सराहनीय है।
इससे जनता के लोगों को लाभ मिलेगा
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एंड डेकोरेशन व्यापार मंडल के चेयरमैन राघवेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष आयुष पांडे ,सचिव संदीप कुमार ,संगठन मंत्री रंजीत कुमार वैद्य ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार एवं सुनील ठाकुर सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।




















