
मुख्यमंत्री ने ने जनपद महराजगंज में 208 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाला प्रदेश बन चुका है और भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में नया विकास मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब भारत के विकास का “ग्रोथ इंजन” बन गया है और इसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि महराजगंज में सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। रोहिन नदी पर बनैलिया बैराज के निर्माण से हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं आईटीआई, पॉलीटेक्निक और नए उद्योग युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों और वंचितों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनता से “देश प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने, बिजली और ईंधन की बचत करने तथा प्रधानमंत्री के आह्वान पर सरकार का सहयोग करने की अपील भी की।
महराजगंज में 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- “उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है।”
महराजगंज। जनपद महराजगंज के नौतनवा स्थित मधुबन नगर में 208 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, टूल-किट, ट्रैक्टर और आवास की चाभियां भी वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश के कुल एक्सप्रेस-वे में उत्तर प्रदेश की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह सबसे अधिक एयरपोर्ट तथा मेट्रो संचालन वाला प्रदेश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का केंद्र और विकास का “ग्रोथ इंजन” बन गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का नागरिक देश के किसी भी हिस्से में जाता है तो उसे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
नेपाल सीमा क्षेत्र के विकास और सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है और यह सीमावर्ती क्षेत्र बौद्ध परिपथ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए यहां सुरक्षा और विकास दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इंसेफेलाइटिस खत्म, मेडिकल कॉलेज सक्रिय
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले महराजगंज इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी से जूझ रहा था, लेकिन सरकार के प्रयासों से अब इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं।
सड़क, रोजगार और उद्योग पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर से नौतनवा तक बेहतर सड़क सुविधा नहीं थी, लेकिन अब गोरखपुर-सोनौली फोरलेन मार्ग तेजी से बन रहा है। इससे यात्रा का समय काफी कम होगा। साथ ही नए बाईपास, पुल, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और उद्योगों के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बंद पड़े चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की दिशा में भी कार्य कर रही है।
किसानों और गरीबों के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहिन नदी पर बनैलिया बैराज के निर्माण से हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने वनटांगिया गांवों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने वहां रहने वाले लोगों को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता की अपील
मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ईंधन आपूर्ति पर असर का जिक्र करते हुए लोगों से बिजली और ईंधन बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस और ऊर्जा संरक्षण को अपनाकर देश का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के साथ कम्पोस्ट खाद के प्रयोग को बढ़ाने की अपील की और व्यापारियों से विदेशी सोने की खरीद कम कर घरेलू स्तर पर उपलब्ध आभूषणों की मरम्मत एवं रीमॉडलिंग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।























