
अखिलेश यादव से आज चंदौली के वाजिदपुर के पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह यादव, सत्य प्रकाश सोनकर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं अन्य किसानों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वर्ल्ड सिटी एक्सपो भूमि विकास, आवास-विकास परिषद एवं राज्य सरकार द्वारा ग्राम सभा वाजिदपुर हरहुआ, सिंहपुर, देवनाथपुर, रामसिंहपुर, लुच्छेपुर, बझियाबरी, बहोरिपुर, प्रताप पट्टी समेत अन्य ग्रामसभा के किसानों की जमीन व मकान जबरदस्ती नापने और खाली कराने की शिकायत की।
आवास से जुड़े विवाद को लेकर प्रभावित किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि आवास-विकास परिषद और राज्य सरकार की नीतियों के चलते उन्हें बार-बार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि न तो उन्हें अपने घर बनाने की अनुमति दी जा रही है और न ही अस्थायी रूप से टीना या लकड़ी का छप्पर डालने दिया जा रहा है। इस स्थिति ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है, जिसके चलते वे अब सरकार से राहत और न्याय की मांग कर रहे हैं।
प्रभावित किसानों ने बताया कि आवास-विकास परिषद और राज्य सरकार बार-बार किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं। न किसी का घर बनने दे रहे है और न टीना, लक्कड़ छाने दे रहे हैं। आवास विकास के कर्मचारियों द्वारा हमेशा घूम-घूमकर निरीक्षण किया जाता है और गांव वालों को परेशान किया जाता है। पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह यादव और किसानों ने अखिलेश यादव से वर्ल्ड सिटी एक्सपो भूमि विकास, आवास विकास व राज्य सरकार की कार्रवाई से गांव वालों को मुक्ति दिलाने के लिए मदद मांगी।





















