Monday, April 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जन भवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय का भव्य उद्घाटन

जन भवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय का भव्य उद्घाटन

32
Oplus_16908288

जन भवन में आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन। राज्यपाल ने जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के रूप में अभिनव प्रयास को बढ़ाया है,यह माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के लिए एक मॉडल भी है। आप इस मॉडल को जनपदों से लोगों को बुलाकर दिखा सकते हैं,खासतौर पर सीएम कम्पोजिट विद्यालय के जो मॉडल बन रहे हैं,उसमे इसको आप वहां स्वीकार करके आगे बढ़ा सकते हैं। इस भवन में 5 करोड़ 17 लाख रु लगाए कुल खर्च हुए हैं, जिनमे 4 करोड़ 70 लाख ही सरकार ने दिए हैं,शेष सीएसआर और गवर्नर मैडम ने अलग से जुटाकर बनाया है।

जो दिखेगा वही समाज मे बिकेगा, जैसा हम प्रस्तुत करेंगे,वैसा ही लोग स्वीकार भी करेंगे। हमारी वर्तमान पीढ़ी, जिसके ऊपर देश का भविष्य होने जा रहा है,वह किसप्रकार संस्थानों में शिक्षा अर्जित कर रही है,सबसे पहले आवश्यकता होती है उसके पास अपना भवन होना चाहिए। भवन अच्छा और योग्य है, तो उसके अनुरूप शिक्षा का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

“अमंत्रमक्षरं नास्ति, नास्ति मूलमनौषधम्। अयोग्यः पुरुषो नास्ति, योजकस्तत्र दुर्लभः॥”

कोई अक्षर अयोग्य नही है,हर अक्षर में मंत्र बनने की सामर्थ्य है, हर वनस्पति में औषधि बनने की सामर्थ्य है,कोई मनुष्य अयोग्य नही है,उसमे भी योग्य बनने की सामर्थ्य है,लेकिन उसके लिए योजक चाहिए। योजक के रूप में शिक्षा के लिए आज हमारी गवर्नर मैडम ने आप सबके सामने मॉडल प्रस्तुत किया है।

जन भवन में आधुनिक सुविधायुक्त आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन भारत के वह वैज्ञानिक जिन्होंने शून्य व खगोल की अद्भुत अवधारणाएं दीं वह कोई और नही आर्यभट्ट थे। आकाश के रहस्यों को पहली बार उद्घाटित करने वाले वराहमिहिर थे। जो आज की सर्जरी है,केवल आयुर्वेद ही नही एलोपैथ भी जिन्हें आदर्श मानता है वह सुश्रुत थे। चरक जिन्होंने आयुर्वेद को विज्ञान का स्वरूप कैसे दिया जाना चाहिए यह चरक ने हमे बताया। जगदीश चन्द्र बसु इन्होंने विज्ञान में नए आयाम जोड़े, मनुष्य,जीव ही नही वनस्पति में भी जीव का अंश है,यह वैज्ञानिक बसु ने बताया। प्रकाश का रहस्य क्या होता है यह सीवी रमन ने हमे बताया है।