
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह 11, 12 और 13 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शनिवार 11 अप्रैल को अपराह्न 3:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे 5-ए कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास जाएंगे। उसी दिन सायं 4:30 बजे गोमतीनगर के विवेक खंड-2 स्थित टंकी वाला पार्क में आयोजित “गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात सायं 5:45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “वार हीरोज एंड वीर नारिश” अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6:35 बजे “स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट एंड साउंड शो” कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद 7:15 बजे कालिदास मार्ग आवास लौटेंगे।
रविवार 12 अप्रैल को सायं 5 बजे गोमतीनगर स्थित MR Jaipuria School में “वरिष्ठ जन संवाद” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे Indira Gandhi Pratishthan में Lalji Tandon Foundation द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और कार्यक्रम उपरांत अपने आवास लौट जाएंगे।
सोमवार 13 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे KD Singh Babu Stadium में “सांसद खेल महाकुंभ” का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पूर्वाह्न 10:35 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर 11:00 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
रक्षा मंत्री का यह दौरा संगठनात्मक, सामाजिक एवं जनसंवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।























