Thursday, April 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश डबल इन्जन सरकार-जनता के द्वार:उप मुख्यमंत्री

डबल इन्जन सरकार-जनता के द्वार:उप मुख्यमंत्री

44
केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

डबल इन्जन सरकार- जनता के द्वार,ग्राम चौपालो ( गांव की समस्या गांव मे समाधान) के माध्यम से किया जा रहा है ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान। ग्राम चौपालों में 06 लाख 36 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण। अब तक 01 लाख 94हजार से अधिक ग्राम चौपालों का किया गया आयोजन।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को लेकर एक प्रभावी पहल देखने को मिल रही है। प्रदेश के हर विकास खंड की चयनित ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार “ग्राम चौपाल (गांव की समस्या – गांव में समाधान)” का आयोजन कर सरकार सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही है। इस पहल के माध्यम से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत भी सामने आ रही है, जिससे विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता दोनों बढ़ रही हैं।

उप मुख्यमंत्रीके निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है । व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये निर्देशो के क्रम मे ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू से अब त 01 लाख 94हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है और 06लाख 36 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 से प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतो मे शुरू की गयी ग्राम चौपालो का आयोजन किया जा रहा है।