
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) चुनाव में तेज हुई हलचल, संयुक्त सचिव पद हेतु राजू यादव ने ठोकी मजबूत दावेदारी।
✍️ “पत्रकार हितों की आवाज – राजू यादव का है आगाज़”
✍️ “पारदर्शिता, सम्मान और विकास – यही है हमारा विश्वास”
✍️ “संवाददाताओं का अधिकार – राजू यादव तैयार”
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए राजू यादव ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करना और पारदर्शिता के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजू यादव ने अपने समर्थन में पत्रकार साथियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे संगठन में नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, सम्मानजनक माहौल बनाने और सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।

पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई को नई दिशा देने के लिए राजू यादव ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। संघर्ष, समर्पण और सच्चाई की राह पर चलते हुए राजू यादव एक ऐसी आवाज बनकर उभरे हैं, जो हर पत्रकार के हक की बात मजबूती से उठाएगी। यह सिर्फ एक शुरुआत नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, सम्मान और अधिकारों की नई लड़ाई का आगाज़ है।
चुनावी माहौल के बीच पत्रकार साथियों में भी चर्चा है कि राजू यादव का साफ-सुथरा व्यक्तित्व और सक्रियता उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाती है। उन्होंने कहा कि संगठन को नई दिशा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है और वे हर पत्रकार के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
























