
बारिश के बीच बड़ागांव मे ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह मे अदा हुई: पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,वहीं जनपद बाराबंकी के ग्राम बड़ागांव मे भी ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह बड़ागांव मे अदा की गई,जहाँ भारी संख्या मे नमाजी ईद की नमाज अदा करने पहुंचे,रमज़ान महीने के बाद जब नया चांद दिखाई देता है,तब शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग ईद की नमाज ईदगाह मे अदा करते हैं और इसके साथ ही रोजों का सिलसिला समाप्त हो जाता है. हल्की से तेज होती बारिश के बीच लोगों ने नमाज अदा की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी,सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।नमाज के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटे और परिवार व रिश्तेदारों के साथ ईद का त्योहार खुशी-खुशी मनाया। यह त्योहार खुशियां बांटने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देता है।
























