Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश “ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम का आयोजन

“ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम का आयोजन

23
लोकसभा कार्यवाही के प्रत्यक्षदर्शी बनेगे शीर्ष व्यापारी नेता
लोकसभा कार्यवाही के प्रत्यक्षदर्शी बनेगे शीर्ष व्यापारी नेता

“ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में होगा आयोजन।

लखनऊप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं 7 बार के गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर दिनेश गुप्ता “आनंद श्री” राजधानी के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकाररियो को उनके बिजनेस में गुणात्मक वृद्धि के लिए देंगे, टिप्स तथा व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया वर्तमान में व्यापारियों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं बदलते हुए परिदृश्य में व्यापारियों को भी हर प्रकार के चुनौतियां से निपटने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एक अभियान के अंतर्गत निभाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया इस दृष्टिकोण से शुक्रवार को संगठन के प्रदेश कार्यालय में “ग्रो योर बिजनेस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर दिनेश गुप्ता “आनंद श्री” राजधानी के व्यापारियों को उनके व्यापार में गुणात्मक बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स देंगे तथा उनमें उर्जा भरने का काम करेंगे। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राजधानी के व्यापारी मौजूद रहेंगे।