Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 15 मार्च को सपा मनाएगी “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस“

15 मार्च को सपा मनाएगी “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस“

34
15 मार्च को सपा मनाएगी “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस“
15 मार्च को सपा मनाएगी “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी.डी.ए. दिवस“

15 मार्च को सपा पूरे प्रदेश में कांशीराम की जयंती पर “बहुजन समाज दिवस / PDA दिवस” मनाकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का संदेश देगी।पी.डी.ए. का अर्थ है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। समाजवादी पार्टी का कहना है कि यह दिन इन वर्गों के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को समर्पित होगा।

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92 वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ मनाया जायेगा। मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन-कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया. उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने दिसम्बर 1992 में महान समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया “बहुजन समाज बनाओ अभियान“ को तेज किया। श्री मुलायम सिंह ने इटावा से श्री कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी। उन्होंने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस“ कहा गया है। 6000 जातियों में तोड़े हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम आज श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है।


    समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को  सम्मानजनक स्थान देती है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा विभिन्न जनपदों के पार्टी कार्यालयों में सभी महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है। समाजवादी पार्टी की पीडीए महापुरुष सूची में सर्वश्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, धरती पुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव, मान्यवर कांशीराम, मंडल मसीहा बी.पी. मण्डल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले, आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज, प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, संत रविदास, संत गाडगे, समाजसेवी शिव दयाल चौरसिया, वीरांगना झलकारी बाई, वीरांगना ऊदा देवी पासी, महारानी अवंती बाई लोधी, मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इत्यादि को याद किया गया है।