Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे...

यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे में

29
यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे में
यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे में

अजय सिंह

यूपी में खाने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल में घटिया तेल मिलाया जा रहा है। रंग और झाग के लिए केमिकल मिलाकर बनाया और बेचा जा रहा। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (FSDA) की कार्रवाई में हुआ है। FSDA की जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज की गई है। 38 तेल कंपनियों और फर्मों को नोटिस जारी किया गया है।

क्यों कार्रवाई यह हुई? किस तरह की मिलावट या कमियां मिलीं? अभियान के दौरान कितनी फर्म की जांच की गई? कितना तेल जब्त किया गया? कितनी FIR हुईं? सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में मिलावटखोर सस्ते रसायनों और घटिया गुणवत्ता वाले तेल को मिलाकर उसे ब्रांडेड या शुद्ध खाने के तेल के नाम पर बाजार में बेच रहे हैं। यह तेल दिखने में सामान्य होता है, लेकिन इसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। खाद्य विभाग की छापेमारी में कई जगहों पर संदिग्ध तेल के नमूने लिए गए हैं और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक मिलावटी तेल का सेवन करने से पेट संबंधी रोग, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की आयुक्त रोशन जैकब ने होली और रमजान को लेकर पूरे प्रदेश में खाने की सामग्री को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया। पहले पानी और फिर तेल का कारोबार करने वाली यूनिटों की जांच की गई। इसमें बड़े पैमाने पर खामियां पाई गईं। संयुक्त खाद्य आयुक्त हरिशंकर सिंह ने मीडिया को बताया- कमिश्नर रोशन जैकब के निर्देश पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। इसके लिए एक जिले की टीम को दूसरे जिलों में भेज कर जांच कराई गई।